2036 में ओलिंपिक की दावेदारी पेश करेगा भारत, IOC को रोडमैप देंगे खेल मंत्री !



साल 2036 में भारत ओलिंपिक को होस्ट कर सकता है। इस बात की जानकारी केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 27 दिसंबर को एक एखबार को इंटरव्यू देते हुए दी। उन्होंने कहा कि भारत 2036 ओलिंपिक्स की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इसे पूरा करने के लिए वे IOC यानी इंडियन ओलिंपिक कमेटी को एक रोडमैप सौपेंगे।

अहमदाबाद बनेगा होस्ट सिटी

खेल मंत्री ने कहा कि सरकार खेलों को होस्ट करने के लिए भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) की बोली का समर्थन करती है और गुजरात की राजधानी अहमदाबाद विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे के साथ होस्ट सिटी बनेगी। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि भारत ने पहले 1982 के एशियाई खेलों और 2010 के कामनवेल्थ गेम्स को सफलतापूर्व होस्ट किया था। वही अब भारत ओलिंपिक होस्ट करने के लिए भी तैयार है।


G-20 को होस्ट कर रहा है भारत

खेल मंत्री अनुराग ठकुर ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि, अगर भारत इतने बड़े पैमाने पर G-20 प्रेसिडेंसी को होस्ट कर सकता है तो मुझे यकीन है कि सरकार IOA के साथ देश में ओलिंपिक की मेजबानी भी कर सकता है। हमे उम्मीद है कि भारत ओलिंपिक के लिए तैयारी करेगा और बोली भी लगाएगा।

ठाकुर ने यह बात भी कही कि, गुजरात ने कई बार ओलिंपिक की मेजबानी करने की रुचि दिखाई है। उनके पास इंफ्रास्ट्रक्चर है- होटल, हॉस्टल, एयरपोर्ट और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सभी की सुविधा है।

गुजरात में हुए थे नेशनल गेम्स

बता दें 29 सितंबर से 12 अक्टूबर 2022 तक गुजरात ने नेशनल गेम्स के 36वें एडिशन की मेजबानी की थी। जिसमें अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में गेम्स के आयोजन हुए थे।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.