IPL 2022: आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबा छक्का डेवाल्ड ब्रेविस के नाम!

बेबी एबी यानी डेवाल्ड ब्रेविस ने आईपीएल के इस सीजन में इतिहास रच दिया। उन्होंने मुंबई इंडियंस और पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले में 112 मीटर दूर का सिक्स लगाया जो कि अब तक का सबसे लंबा सिक्स है। उन्होंने एक ओवर में 29 रन बनाए। जिसमें चार गेंद पर चार सिक्सर शामिल हैं।
19 साल के ‘बेबी एबी’ ने इसी साल IPL में डेब्यू किया है। ब्रेविस ने अपनी शुरुआत चौके से की। उन्होंने दूसरी गेंद पर पहले चौका लगाया, उसके बाद इसी ओवर की तीसरे गेंद पर शानदार सिक्स लगाया। और फिर उन्होंने चाहर की अगली ही गेंद पर फिर से जोरदार सिक्स लगाया। ओवर की पांचवीं गेंद पर भी डेवाल्ड ने जबरदस्त छक्का लगाया और 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर भी सिक्स लगाकर फैंस का दिल जीता।

कौन हैं डेवाल्ड ब्रेविस

19 साल के डेवाल्ड ब्रेविस साउथ अफ्रीका से हैं। ‘बेबी एबी’ के नाम से मशहूर इस क्रिकेटर को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपए में खरीदा था। जबकि इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपया था। अंडर-19 वर्ल्ड कप में डेवाल्ड ब्रिवेस का शानदार प्रदर्शन था। उन्होंने साउथ अफ्रीका की तरफ से खेलते हुए वर्ल्ड कप में 2 सेंचुरी बनाईं थी, जबकि 2 नर्वस नाइंटीज भी स्कोर किए थे। उनकी पारी को देखें तो उन्होंने 138, 6, 97, 96, 104, 65 रन बनाए हैं।

डेवाल्ड ब्रेविस को क्यों कहते हैं बेबी एबी

दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को अगला एबी डिविलियर्स माना जाता है। वह उन्हीं की तरह शॉट खेलते हैं। ब्रेविस का निकनेम ‘बेबी एबी’ भी है। इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप में 506 रन बनाकर शिखर धवन के 2004 में बनाए गए गए 505 रन के रिकार्ड को अपने नाम किया ।
SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.