जूनियर महिला हॉकी टीम ने किया एशिया कप भारत के नाम, अब वर्ल्ड कप पर नजर!


जूनियर हॉकी एशिया कप में भारतीय महिला हॉकी की जूनियर टीम ने इतिहास रच दिया है। दरअसल भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने पहली बार एशिया कप भारत के नाम किया है। जापान के काकामीगहारा में खेले गए महिला जूनियर एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में 11 जून को महिला टीम ने 4 बार की चैंपियन साउथ कोरिया को 2-1 से मात दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

साल 2023 का महिला हॉकी जूनियर एशिया कप जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को शुभकामनाएं और बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि- “टीम ने अत्यधिक दृढ़ता, प्रतिभा और टीम वर्क का परिचय देते हुए भारत को बहुत गौरवान्वित किया है।“

अन्नू और नीलम रही जीत की मजबूत कड़ी

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। इस मैच में पहले 20 मिनट में कोई भी गोल नहीं हुआ। 22वें मिनट में भारत ने 1-0 से बढ़त हासिल की। इसके लिए अन्नू ने गोल करके टीम की स्थिति को मजबूत किया। लेकिन 25वें मिनट पर कोरिया के लिए सियोन पार्क ने गोल करके स्कोर को 1-1 से बराबर किया।

भारत के लिए अन्नू ने 22वें मिनट और नीलम ने 41वें मिनट पर गोल कर जीत को पक्का किया। इन दो गोल ने भारत को जीत हासिल करवाया। भारत ने फाइनल मुकाबले में 4 बार की चैंपियन साउथ कोरिया को 2-1 से मात दी। वहीं विपक्षी टीम की ओर से सियोन पार्क 25वें मिनट पर सिर्फ एक गोल कर पाईं। इसी के साथ भारतीय टीम ने चिली में खेले जाने वाले एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप 2023 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

खिलाड़ियों को पुरस्कार

एशिया कप जीतने पर हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड की तरफ से प्रत्येक खिलाड़ी को दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार देगी। वहीं सहयोगी स्टाफ को प्रशंसा के प्रतीक के रूप में एक लाख रुपये भी दिए जाएंगे। भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष टिर्की ने कहा कि हम बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। भारतीय जूनियर महिला टीम ने अपना पहला जूनियर एशिया कप जीता है। प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का उनका असाधारण प्रदर्शन वास्तव में आशाजनक रहा। इस जीत ने उनकी स्थिति को मजबूत किया और मुझे विश्वास है कि यह इस साल के अंत में होने वाले जूनियर विश्व कप में उनकी आगामी चुनौती के लिए एक मजबूत नींव के रूप में स्थापित करेगा।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.