Linthoi Chanambam: भारत ने जीता स्वर्ण, भारतीय जूडो खिलाड़ी लिंथोई चनंबम ने रचा इतिहास!


Cadet World Championships: भारत की जूडो खिलाड़ी लिंथोई चनंबम (Linthoi Chanambam) ने कैडेट विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। यह पदक जीतने के साथ ही उन्होंने इतिहास रचा है। लिंथोई किसी भी भारवर्ग या उम्र की पहली भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने सराजेवो में चल रही प्रतियोगिता में महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग में ब्राजील की बिनाका रेईस को हराया।

उन्होंने मुकाबले में 1-0 के जीता, इससे पहले Linthoi Chanambam ने एशिया चैंपिनयशिप भी जीती थी। लिंथोई की जीत पर भारतीय खेल प्राधिकरण ने ट्वीट किया कि- “लिंथोई ने भारत के लिए कैडेट विश्व चैंपियनशिप 2022 में पहला पदक जीत लिया है। उन्होंने ब्राजील की बिनाका रेईस को 1-0 से मात दी। Linthoi Chanambam किसी भी उम्र वर्ग में भारत के लिए पहला पदक जीतकर इतिहास रचा है।” इससे पहले किसी भी स्तर पर किसी भ भारतीय खिलाड़ी ने इस प्रतियोगिता में पदक नहीं जीता है।

लिंथोई टारगेट पोडियम स्कीम का हिस्सा

Linthoi Chanambam टारगेट पोडियम स्कीम का हिस्सा हैं, यह स्कीम देश के खिलाड़ियों को बेहतर बनाने के लिए चलाई जा रही है, जिसके तहत चुनिंदा खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएं मिलती है। इस स्कीम का उद्देश्य यह है कि देश के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी मेडल जीतें और पोडियम में खड़े होकर प्रतियोगिता को फिनिश करें। भारतीय खेल प्राधिकरण ने ट्वीट में बताया है कि लिंथोई टारगेट पोडियम स्कीम का हिस्सा हैं।

Linthoi Chanambam उभरती हुई खिलाड़ी

Linthoi Chanambam लिंथोई जूडो में भारत की उभरती हुई खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2018 में सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी गोल्ड पदक जीता था। नवंबर 2021 में उन्होंने चंडीगढ़ में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, इसके बाद जुलाई 2022 में उन्होंने एशियन कैडेट जूनियर जूडो चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने 2018 में सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद बैंकॉक में एशियन कैडेट और जूनियर जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता। भारत को उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.