Neeraj Chopra: नीरज के नाम एक और रिकॉर्ड, डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट



Neeraj Chopara Record: भारतीय सुपरस्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से डायमंड लीग ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट ने 88.44 मीटर दूर भाला फेंक इस ट्रॉफी को भारत के नाम किया है। नीरज इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीतने वाले देश के पहले एथलीट बन गए हैं। इससे पहले 2017 और 2018 में नीरज ने फाइनल के लिए ही क्वालीफाई किया था, लेकिन तब नीरज टॉप 5 से भी बाहर रहे थे। पर इस बार के गेम में नीरज ने इतिहास रच दिया है।

नीजर की डायमंड लीग फाइनल में शुरुआत अच्छी नहीं थी, फाइनल की शुरूआत में उन्होंने फाउल कर दिया था और वह लिस्ट में सबसे नीचे आ गए थे। मगर, अगले ही प्रयास में नीरज ने 88.44 मीटर दूर भाला थ्रो किया और पहला स्थान हासिल कर लिया। नीजर ने इसके बाद तीसरे प्रयास में 88.00 मीटर, चौथे में 86.11 मीटर, पांचवें में 87.00 मीटर और छठे प्रयास में 83.60 मीटर दूर भाला फेंककर लीग अपने नाम कर ली।

नीरज के बाद चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच 86.94 मीटर भाला फेंककर दूसरे पायदान पर रहे जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर ने 83.73 मीटर की दूसरी तय कर तीसरा स्थान हासिल कर सके।

भारत के नीरज चोपड़ा के पिछले कुछ साल काफी शानदार रहे हैं। 2021 ओलंपिक में गोल्ड जीतने से पहले उन्होंने 2018 में एशियाई खेल, 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीता था, जबकि इस साल विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में उन्होंने रजत पदक पर कब्जा किया था। 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज चोट के चलते खेल नहीं पाए थे। नीरज की ख्वाहिश डायमंड ट्रॉफी जीतने की थी, जो अब पूरी हो गई।

चोपड़ा ने चोट के कारण एक महीने तक बाहर रहने के बाद जोरदार वापसी की है। उन्होंने डाइमंड लीग सीरीज जीतकर दो दिवसीय फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वह लुसाने में डाइमंड लीग का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। 24 वर्षीय भारतीय सुपरस्टार ने वापसी के तुरंत बाद फॉर्म हासिल की है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.