Archery: भारत के लिए गर्व का पल, पार्थ सालुंखे ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास!



• युवा विश्व चैम्पियनशिप तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
• 11 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रही टीम इंडिया
• पार्थ सालुंखे रिकर्व वर्ग में युवा विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय

युवा विश्व चैम्पियनशिप तीरंदाजी में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। भारत के तीरंदाज पार्थ सालुंखे युवा विश्व चैंपियनशिप के रिकर्व वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले पुरुष तीरंदाज बनने का गौरव हासिल कर चुके हैं। जिससे भारत ने अपने अभियान को 11 पदकों के साथ खत्म किया। युवा विश्व चैम्पियनशिप में यह देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है।

पार्थ सालुंखे के बारे में

पार्थ सालुंखे के पिता एक शिक्षक हैं। उनकी प्रतिभा को पहली बार 2021 में कोच प्रवीण सावंत ने पहचाना। सालुंखे ने इसके बाद सोनीपत में भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में राम अवदेश से प्रशिक्षण हासिल किया। उन्होंने युवा विश्व चैंपियन के रूप में भारत के पहले पुरुष तीरंदाज के रूप में अपनी पहचान कायम की है।

महाराष्ट्र के सतारा के 19 वर्षीय खिलाड़ी ने 9 जुलाई को अंडर-21 पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत फाइनल में कोरिया के तीरंदाज को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। रैंकिंग राउंड में टॉप पर रहने वाले सालुंखे ने सातवीं वरीयता प्राप्त सोंग इंजुन को पांच सेट के कड़े मुकाबले में 7-3 (26-26, 25-28, 28-26, 29-26, 28-26) से मात दी। भारत ने अंडर-21 महिला रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग में भी कांस्य पदक हासिल किया है। कांस्य पदक मुकाबले में भाजा कौर से चीनी ताइपे की सु सीन-यू को 7-1 (28-25, 27-27, 29-25, 30-26) से हार का सामना करना पड़ा।

11 मेडल के साथ दूसरे स्थान टीम इंडिया

भारत का यह अभियान छह स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक के साथ खत्म हुआ। जो कुल पदकों की संख्या के मामले में सर्वोच्च है। हालांकि टीम रैंकिंग के मामले में कोरिया के बाद दूसरे नंबर पर रही। कोरिया ने छह स्वर्ण और चार रजत पदक के साथ शीर्ष स्थान बनाया।

सालुंखे ने लगाए सटीक निशाने

इंजुन ने पहले छह तीर से दो परफेक्ट 10 और तीन 9 अंक वाले निशाना साधा लिया था। जिससे सालुंखे 1-3 से पीछे हो गए। इस पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन ने दबाव से वापसी करते हुए तीसरा सेट दो अंकों से जीत और स्कोर 3-3 पर पहुंचाया। सालुंखे ने इसके बाद अपनी लय को बनाए रखा और इंजुन पर दबाव कायम रखा। सालुंखे ने 10 अंक के दो और एक 9 अंक का एक निशान साध कर 5-3 की बढ़त हासिल की जिसके बाद दो एक्स (निशाने के बिलकुल बीच में) के साथ शानदार तरीके से गेम को खत्म किया।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.