Pele Records: दुनिया के महान फुटबॉलर थे पेले, कमाल थे उनके रिकॉर्ड, तोड़ पाना नहीं है आसान



Football Legend Pele Death: दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर पेले 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। लंबे समय से कैंसर से पीड़ित पेले ने अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। पेले के निधन पर उन्हें दुनियाभर से श्रृद्धाजंलि दी जा रही है।

ब्राजील से संबंध रखने वाले पेले ने दुनिया में फुटबॉल की परिभाषा को ही बदल कर रख दिया था। गरीबी में पले बढ़े पेले ने फुटबॉल के खेल में ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, आज तक नहीं टूटे हैं।

पेले के रिकॉर्ड्स

ब्राजील को तीन विश्वकप जिताने वाले पेले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को विश्व कप दिलाया था।
– 18 साल की उम्र से पहले फीफा वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी।

– 1958 फीफा वर्ल्ड कप में सूडान के खिलाफ विश्व कप फाइनल में पेले ने दो गोल किए।

– प्रोफेशनल करियर में कुल 1363 मैच खेले हैं

– 1281 गोल उनके नाम हैं।

– पेले ने ब्राजील के लिए 92 मैचों में 77 गोल किए हैं।

– 1971 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया।

भारत से पेले का संबंध

ब्राजील के लीजेंड पेले के निधन पर भारत में हर फुटबॉल फैन दुखी है। पेले के इंडिया में करोड़ों फैन हैं, पेले को देखने के लिए भारत के फैन इंतजार करते थे। पेले को भी भारत पसंद था, वे दो बार भारत आए थे। तब पेले ने इंडिया में फुटबॉल मैच खेला था। साल 1977 में जब पेले पहली बार भारत आए थे। तब उन्होंने कोलकाता में मोहन बागान के खिलाफ मैच खेला और दूसरी बार वह कोलकाता पहुंचकर दुर्गा पूजा में शामिल हुए थे।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.