IPL 2022: रोहित के नाम एक और रिकॉर्ड, 10 हजार रन पूरा करने वाले दूसरे भारतीय बनें रोहित शर्मा!


HIGHLIGHTS:


• रोहित शर्मा ने पूरे किए 10 हजार रन
• दुनिया में केवल 7 खिलाड़ियों ने अब तक बनाए हैं 10 हजार रन
• सबसे पहला 10 हजार रन का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम

भारतीय क्रिकेटर और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 10 हजार रनों का आंकड़ा छूकर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के खिलाफ 28 रन की पारी के दौरान अपने नाम कर किया।

रोहित शर्मा के नाम 10 हजार रनों का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने 13 अप्रैल के मैच में टी-20 क्रिकेट (इंटरनेशनल और घरेलू सहित) में अपने 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने विराट कोहली के बाद यह उपलब्धि हासिल की है जिसके बाद ऐसा करने वाले वे दूसरे भारतीय बन गए हैं। इसके अलावा वे आईपीएल में 500 चौके लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज भी बने। रोहित ने मैच के दौरान 17 गेंद में 28 रन अपने नाम किए। शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 2 छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने मुंबई की पारी के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर टी20 क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे किए थे।


10 हजार रन पूरा करने वाले दुनिया में केवल 7 खिलाड़ी

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने 10 हजार रन अपने नाम किया है। कोहली ने 299 पारी में ऐसा किया था। जिसके बाद रोहित शर्मा का नाम लिस्ट में शामिल हो गया है उन्होंने 362 पारियों में 10 हजार रन का आंकड़ा छूआ। अब वे दुनिया के 7वें क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने अपने नाम 10 हजार रन किए हैं। टी20 में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम दर्ज है उन्होंने 285 पारी में ऐसा किया था। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलिया के ही एरॉन फिंच, पाकिस्तान के शोएब मलिक और वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड पहले से शामिल हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.