शैली ने भारतीय इतिहास में लगाई दूसरी सबसे लंबी छलांग, एशियाई खेलों के लिए किया क्वालिफाई!



• इंडियन ग्रांड प्रिक्स 4 2023 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलीट शैली सिंह ने रचा इतिहास
• लांग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद लगाई दूसरी सबसे लंबी छलांग

भारत की शैली सिंह (Shaili Singh) ने ‘इंडियन ग्रां पी 4’ एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। शैली ने अपनी जीत के साथ इतिहास भी कायम किया। दरअसल शैली सिंह 6.76 मीटर छलांग लगाकर दूसरी भारतीय खिलाड़ियों में दूसरी लंबी कूद लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने रिकॉर्ड कायम किया था। हालांकि शैली अंजू का रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाई हैं। पर उन्होंने अपनी जीत से एशियाई खेलों के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

अंजू बॉबी जॉर्ज का रिकॉर्ड

शैली सिंह प्रतियोगिता में 6.76 मीटर लंबी छलांग लगाई है, वहीं महान एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज (Anju Bobby George) ने 6.83 मीटर लंबी छलांग लगाकर रिकॉर्ड सेट किया था। शैली अब जॉर्ज के बाद सबसे लंबी छलांग लगाने के मामले में दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। इस प्रतियोगिता में 6.53 मीटर की छलांग लगाने वाली नयना जेम्स ने सिल्वर मेडल जीता है।

खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दी बधाई

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शैली को इंडियन ग्रां प्री-4 में महिलाओं की लंबी कूद में जीत हासिल करने के लिए बधाई दी है। अनुराग ठाकुर ने ट्वीट में कहा कि 6 दशमलव सात छह मीटर के व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ वे भारत की दूसरी सबसे लंबी छलांग लगाने वाली खिलाड़ी बन चुकी हैं। उन्होंने एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। खेल मंत्री ने कहा कि इंडियन ग्रां प्री-4 में शैली की जीत भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, इस जीत का महत्वपूर्ण प्रभाव भविष्य में भारतीय खेलों पर पड़ेगा। श्री ठाकुर ने कहा कि टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना के माध्यम से शैली National Centres of Excellence बंगलुरू में कड़ी मेहनत कर रही हैं, खेल के प्रति उनका समर्पण और प्रतिबद्धता प्रेरणादायी है।


SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.