RCB को लीड करेंगी स्मृति मंधाना, WPL प्लेयर्स ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी !



इंडियन वुमेंस क्रिकेट टीम की टॉप ऑर्डर बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की कप्तान चुन ली गई हैं। 18 फरवरी को फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान विराट कोहली और वर्तमान कप्तान फाफ डुप्लेसी ने मंधाना को कप्तान बनाने की जानकारी शेयर की। 26 साल की भारतीय बल्लेबाज मंधाना को 2 दिन पहले RCB ने WPL प्लेयर्स ऑक्शन में 3.4 करोड़ रुपए खरीदा गया था। खास बात ये है कि वे विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की सबसे महंगी खिलाड़ी बन चुकी हैं।

शानदार रहा है मंधाना का अब तक का करियर

टीम इंडिया की उपकप्तान स्मृति मंधाना एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वे तेजी से रन बनाने की क्षमता रखती हैं। मंधाना में लीडरशिप क्वॉलिटी भी हैं। बता दें कि मंधाना ने 112 टी-20 मैचों में 123.13 के स्ट्राइक रेट से 2651 रन अब तक अपने नाम किए हैं। यही नहीं उनके नाम 20 अर्धशतक भी हैं।

WPL ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी

WPL ऑक्शन में स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं। मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनके अलावा टीम आरसीबी ने रेणुका सिंह , सोफी डिवाइन, एलीस पेरी और रिचा घोष को भी अपनी टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और इंग्लैंड की नेटली सीवर ब्रंट सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ियां हैं। उन्हें 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा गया है।

टीम इंडिया और ट्रेलब्लेजर की कप्तानी कर चुकी है स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम के लिए कप्तानी कर चुकी है। 22 साल की उम्र में वे टी-20 में नेशनल टीम की कप्तान करने वाली सबसे युवा थीं। इसके साथ ही वे विमेंस टी-20 चैलेंज में ट्रेलब्लेजर टीम की भी कप्तानी कर चुकी हैं।

4 मार्च से 26 मार्च तक होगा WPL

विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत 4 मार्च को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात-मुंबई मैच के साथ की जाएगी। वहीं फाइनल मुकाबला 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा। इन्हीं दो स्टेडियम में पूरी लीग खेली जाएगी। 5 टीमें 23 दिन में 22 मुकाबले खेलेंगी, जिसमें 20 लीग, एक एलिमिनेटर और एक फाइनल होगा। पहले सीजन में चार डबल हेडर मुकाबले भी खेले जाएंगे। लीग के पहले सीजन में 5 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, 
मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्ज जैसी टीमें शामिल हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.