FIFA World Cup Records में ये खिलाड़ी हैं सबसे आगे, जानें टॉप-5 दिग्गजों के बारे में!



FIFA WC 2022: दुनियाभर के खिलाड़ी 20 नवंबर का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि कतर में 20 नवंबर से फीफा वर्ल्ड कप 2022 की शुरूआत होने वाली है। अगर आंकड़ों की तरफ देखें तो तो यूरोपीय देश इस चैंपियन की दौड़ में सबसे आगे हैं। दरअसल पिछले दो दशक से यूरोपीय देशों ने विश्वकप के खिताब पर एकाधिकार बनाए रखा है। जानते हैं दुनिया के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ियों के नाम कौन से रिकॉर्ड हैं।




मिरोस्लेव क्लोजे- जर्मनी के इस दिग्गज खिलाड़ी के नाम फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड बना है। उन्होंने 24 मैचों में 16 गोल किए हैं। क्लोजे 2002 से लेकर 2014 तक के चारों वर्ल्ड कप में जर्मनी की स्क्वाड की तरफ से खेले हैं।



रोनाल्डो- इनके बारे में कौन नहीं जानता है। ब्राजील के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। रोनाल्डो ने 19 मैचों में 15 गोल किए हैं। वर्ल्ड कप 1998 में रोनाल्डो ने चार गोल किए थे। इसके बाद 2002 में उन्होंने 8 गोल अपने नाम किए हैं। 2002 वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने ही दो गोल मारकर ब्राजील को टाइटल दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके बाद 2006 वर्ल्ड कप में भी रोनाल्डो ने तीन गोल दागे।



जस्ट फोंटेन- लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं फ्रांस के जस्ट फोंटेन जिनकी गिनती सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर के रूप में होती है। फोंटेन ने सिर्फ एक ही वर्ल्ड कप में 13 गोल किए थे। वर्ल्ड कप 1958 में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी।


पेले – महान खिलाड़ियों में ब्राजील के पेले की भी गिनती होती है। पेले ने 14 मैचों में 12 गोल किए थे। उन्होंने 1958 में 6 गोल, 1962 और 1966 में एक-एक गोल और 1970 में 4 गोल अपने नाम किए। इन चार में से ब्राजील ने तीन वर्ल्ड पर कब्जा जमाया है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.