Digi Yatra: अब एयरपोर्ट पर होगी आसान चेक-इन, बोर्डिंग पास की जगह फेस रिग्निशन से होगा काम!



दिल्ली एयरपोर्ट पर डिजी (डिजिटल) यात्रा सिस्टम के तहत भी यात्रा की सुविधा शुरू की गई है। लगभग 20 हजार यात्रियों पर इसका ट्रायल सफल होने के बाद अब 15 अगस्त से टी-3 से इस सुविधा की शुरुआत की गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देशों पर काम करते हुए डिजी यात्रा को शुरू किया गया है। वर्तमान में यह शुरुआत टी-3 पर ही हुई है। टी-1 और टी-2 में पहले की तरह की यात्रियों की एंट्री चलेगी।

डिजी यात्रा सिस्टम के तहत ऐसा जरूरी नहीं है कि अब टी-3 से सिर्फ इसी सिस्टम के तहत यात्रियों को एंट्री मिलेगी। इसके लिए फिलहाल दो फ्लैप गेट (ई-गेट) तैयार किए गए हैं। जहां से डिजी यात्रा ऐप पर रजिस्टर्ड यात्री प्रवेश कर सकेंगे। बाकी तमाम गेटों से पहले की तरह ही यात्रियों को प्रवेश मिलेगा। इस पेपरलेस और यात्रियों की पहचान वाले और ज्यादा सुरक्षित सिस्टम का फायदा उठाने के लिए पहले यात्रियों को डिजी यात्रा ऐप पर अपने आप को रजिस्टर्ड करना पड़ेगा। 
इसके लिए आधार या दूसरे किसी सरकारी पहचान पत्र जिसमें यात्री के चेहरे की फोटो हो, उससे रजिस्टर्ड कराना होगा।

एंट्री के वक्त न देखी जाएगी आईडी न ही टिकट

इसमें यात्रा की डिटेल्स को रजिस्टर्ड करना होगा। फिर एयरपोर्ट में एंट्री करते समय ना तो सीआईएसएफ का जवान आपका पहचान सुनिश्चित करने के लिए आपकी आईडी देखेंगे और ना ही टिकट चेक किया जाएगा। क्योंकि, यह सब चीजें पहले से ही रजिस्टर्ड रहेंगी। लेकिन, संदेह होने पर आपकी जांच की जा सकेगी। इसके बाद टी-3 में अंदर जाने पर बोर्डिंग पास लेने या ई-बोर्डिंग पास के साथ यात्री सीआईएसएफ द्वारा जांच की जाने वाले जोन में पहुंचना होगा। यहां भी डिजी यात्रा सिस्टम वाले यात्रियों के लिए दो इलेक्ट्रॉनिक-गेट (ई-गेट) की सुविधा दी गई है। जहां से यात्री लाइन से अलग अपने चेहरे को स्कैन कराते हुए आगे निकल जाएंगे। लेकिन सीआईएसएफ द्वारा यात्री की जांच जरूर होगी। इससे यात्री के समय में काफी बचत होगी।

डिजिटल यात्रा

डिजी यात्रा का यानी कि, एयरपोर्ट पर पैसेंजरों की डिजिटल प्रॉसेसिंग से एंट्री करवाना है। इसके तहत हवाईअड्डे के चेक पॉइंट्स, एंट्री पॉइंट्स, सिक्योरिटी चेकिंग के लिए एंट्री और हवाई जहाज में बोर्डिंग जैसी यात्रियों की प्रक्रियाएं फेस रिकॉग्निशन सिस्टम के आधार पर होगी। एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा का मकसद पेपरलेस ट्रैवल को बढ़ाना और एयरपोर्ट के कई सारे पॉइंट्स पर पहचान की जांच करने में लगने वाले समय और परेशानी को खत्म करना है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.