Positivity, lesson from great thinkers: व्यवहार में बदलाव लाकर दे सकते हैं जीवन को सकारात्मक मोड़!



Positivity: कई बार ऐसा होता है कि हमारे खुद के व्यवहार की वजह से हम खुद के मानसिक शांति के साथ कॉम्प्रोमाइस करते हैं। पर आदत या कहें कि बर्तावों को लेकर रिजिडनेस के चलते हम खुद को परेशानी में डाल लेते हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अपने काम व्यवहार में थोड़ा सा बदलाव लाकर हम सकारात्मक हल की तरफ बढ़ते हैं।

दूसरों के प्रति भावनाओं को बदलें, विनम्र रहें

अगर हम किसी के साथ काम करते हैं पर उनके व्यवहार से परेशान रहते हैं या उनसे तंग रहते हैं, तो हमारे मन में अपने आप ही उनके लिए बुरा सोचने लगते हैं। यह सोच धीरे-धीरे हमारे व्यवहार में दिखाई देने लगती है। लेकिन सभ्य आचरण और विनम्रता को बनाए रखना जरूरी है। इसलिए कि आप एक टीम की तरह काम करें। उनके प्रति अपनी भावना को बदलने की कोशिश करें। उनसे तालमेल मिलाकर चलें उन्हें मदद के लिए पूछें। उनके अच्छे कामों के लिए उनकी तारीफ करें। यह आपके माहौल के लिए फायदेमंद साबित होगा।

माफ करने से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा

माफी देना बड़प्पन का प्रतीक है। ज्यादातर लोग इसलिए माफ नहीं कर पाते हैं क्योंकि इसे लेकर उनके मन में गलतफहमी रह जाती है। उन्हें लगता है माफ करके वो उस व्यक्ति के व्यवहार को महत्व दे रहे हैं। लोग ये सोचते हैं कि माफ करके वे उन्हें समर्थन दे रहे हैं। आपको अपने को नुकसान पहुंचाने वाले व्यवहार पर ध्यान देने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आपको केवल माफ करना सीखना है जिससे कि आप अपने जीवन की ओर दोबारा वापस लौट सकें।

सफलता के लिए गोल्स पर ध्यान दें

आप सफल होना चाहते हैं, पैसा कमाना चाहते हैं या फिर जीवन-स्तर को ऊंचा उठाना चाहते हैं तो सोचिए आप वहां पहुंच गए हैं और ठीक वैसी ही जिंदगी को जी रहे हैं, जिसकी आपने कभी कल्पना की थी। जब आप अपने लक्ष्य को उस भावना के साथ जोड़कर देखते हैं, जो आपको उसे हासिल करने पर होगी तो आप अपने दिमाग की उच्चस्तरीय पावर को एक्टिव करते हैं। आप अपनी क्रिएटिविटी को रचनात्मक गति देते हैं।


SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.