EPFO Services: डिजीलॉकर पर अब ईपीएफओ सर्विसेज, जानें इसके लाभ!



EPFO: इम्पलॉइ प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने यह घोषणा की है, कि EPFO के मेंबर्स अब डिजिलॉकर फैसिलिटी के जरिए अपने जरूरी दस्तावेजों को डाउनलोड कर सकते हैं। ऑर्गेनाइजेशन ने 28 अगस्त को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए एक इन्फोग्राफिक शेयर कर यह जानकारी दी है।

इन्फोग्राफिक को Twitter पर शेयर कर EPFO ने कहा है कि, “मेंबर्स डिजिलॉकर के जरिए UAN कार्ड, पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) और स्कीम सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकेंगे।” इसके अलावा इन्फोग्राफिक पर यह भी जानकारी दी गई है कि सभी डाक्यूमेंट्स डिजिलॉकर से डाउनलोड किए जा सकता है।


क्या है UAN?

सैलेरीड वर्कर्स के लिए UAN एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है, जो उन्हें अपने कई इम्पलॉइज प्रोविडेंट फंड (EPFO) अकाउंट्स पर नजर रखने की अनुमति प्रदान करता है। साथ ही, PPO नंबर 12-डिजिट का एक यूनिक नंबर होता है, जो पेंशनर्स को उनकी पेंशन को प्राप्त करने के लिए काफी आवश्यक होता है।

वहीं EPS सर्टिफिकेट EPFO द्वारा जारी किया एक डाक्यूमेंट होता है, जिसमें प्रोविडेंट फंड मेंबर की सर्विस की डिटेल्स दी गई होती हैं। सर्विस डिटेल्स के अलावा इसमें मेंबर ने कितने साल सर्विस दी, इम्पलॉइ की फैमिली डिटेल्स और परिवार का वह सदस्य जो मेंबर की मृत्यु के मामले में पेंशन पाने के लिए पात्रता रखते हैं, ये सभी डिटेल्स भी इसमें होती हैं।

डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के अंतर्गत डिजिलॉकर इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मिनिस्ट्री (MeitY) की एक प्रमुख इनिशिएटिव है। नागरिकों को डिजिटल डाक्यूमेंट वॉलेट में ऑथेंटिक डिजिटल डाक्यूमेंट्स तक पहुंच प्रदान करके नागरिक का ‘डिजिटल सशक्तिकरण’ करना इसका प्रमुख उद्देश्य है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.