दुनिया की शक्तिशाली महिलाओं में शामिल भारत की 4 महिलाएं, जानें क्यों फोर्ब्स ने इन्हें चुना!



Forbes Women: जयश्री उल्लाल, इंदिरा नूई, नीरजा सेठी और नेहा नरखड़े, भारत की ये 4 महिलाएं दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में से एक हैं। इन चार भारतीय मूल की महिलाओं ने इस साल की फोर्ब्स की अमेरिका की 100 सबसे सफल सेल्फ मेड महिलाओं की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इन महिलाओं की कुल संपत्ति 4.06 बिलियन अमेरिकी डॉलर बताई जा रही है। बिल्डिंग सप्लाई डिस्ट्रीब्यूटर डायने हेंड्रिक्स ने 15 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ लगातार छठे साल सबसे पहले स्थान पर अपना नाम बरकरार रखा है।

फोर्ब्स के अनुसार

फोर्ब्स ने पिछले महीने अपनी नौवीं वार्षिक लिस्ट को जारी किया है। “शेयर बाजार में तेजी से कुछ हद तक बल मिलने से, उनकी संचयी कीमत रिकॉर्ड 124 बिलियन अमेरिकी डॉलर की है, जो एक साल पहले की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत ज्यादा है।”

जयश्री उल्लाल

कंप्यूटर नेटवर्किंग फर्म अरिस्टा नेटवर्क्स की अध्यक्ष और सीईओ जयश्री उल्लाल इस लिस्ट में 15वें नंबर पर हैं, भारतीय मूल के बिजनेस लीडर्स में उनका काफी नाम है। सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी अरिस्टा नेटवर्क्स ने 2022 में लगभग $4.4 बिलियन का राजस्व हासिल किया है। फोर्ब्स के अनुसार, 62 वर्षीय उल्लाल के पास अरिस्टा के लगभग 2.4% स्टॉक्स हैं, जिनमें से कुछ उनके दो बच्चों, भतीजी और भतीजे के लिए रिजर्व रखा गया है।
वह क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी स्नोफ्लेक के डायरेक्टर्स मे भी हैं, जो सितंबर 2020 में सार्वजनिक हुई थी। उन्होंने सैन फ्रांसिस्को स्टेट यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और सांता क्लारा यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

नीरजा सेठी

990 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ नीरजा सेठी को सूची में 25वां स्थान मिला है। 68 साल की सेठी ने अपने पति भरत देसाई के साथ 1980 में आईटी परामर्श और आउटसोर्सिंग फर्म सिंटेल की सह-स्थापना की थी। फ्रांसीसी आईटी फर्म एटोस एसई ने अक्टूबर 2018 में $3.4 बिलियन में सिंटेल को 2018 में खरीद लिया था तब सेठी को उनकी हिस्सेदारी के लिए अनुमानित $510 मिलियन मिले थे।

नीरजा सेठी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स/साइंस और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और ओकलैंड यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री ली है। अग्रणी आईटी फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के लिए काम करने के दौरान सेठी की मुलाकात अमेरिका में अपने पति देसाई से हुई थी। उन्होंने सिर्फ 2,000 डॉलर के शुरुआती निवेश के साथ अपने बिजनेस की शुरूआत की थी।

नेहा नरखेड़े

क्लाउड कंपनी कॉन्फ्लुएंट के सह-संस्थापक और पूर्व मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) नरखेड़े 520 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ इस लिस्ट में 50वें स्थान पर हैं। 38 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से उद्यमी बनी नेहा ने लिंक्डइन के बड़े पैमाने पर डेटा प्रवाह को डेवलप करने में मदद करने के लिए ओपन-सोर्स मैसेजिंग सिस्टम अपाचे काफ्का को डेवलप किया था। 2014 में, वह और दो लिंक्डइन सहकर्मी कंफ्लुएंट की स्थापना के लिए साथ हुए, जो संगठनों को अपाचे काफ्का पर बड़ी मात्रा में डेटा संसाधित करने में हेल्प करता है।

इंदिरा नूई

पेप्सिको की पूर्व अध्यक्ष और सीईओ इंदिरा नूई कंपनी में 24 साल तक काम करने के बाद 2019 में रिटायर हो गईं, उन्होंने इसके शीर्ष पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। 67 वर्षीय नूई की कुल संपत्ति 350 मिलियन अमेरिकी डॉलर है और वह फोर्ब्स की सूची में 77वें नंबर पर हैं। भारत में पली-बढ़ीं नूई ने 2006 में कॉर्पोरेट अमेरिका की कुछ महिला सीईओ में से एक बनने से पहले येल से MBA की डिग्री हासिल की थी।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.