फ्रांस के राष्ट्रपति को मिली भारत की खास चीजें, जानें प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति को उपहार!



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को अपने प्रवास के दौरान भारत की कुछ खास चीजें उपहार स्वरूप दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को सैंडलवुड सितार भेंट की। इसके अलावा फ्रांसीसी राष्ट्रपति की पत्नी, फ्रांस के प्रधान मंत्री, फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष और फ्रांसीसी नेशनल असेंबली के अध्यक्ष को भी भारत से कुछ खास उपहार मिले। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए ये उपहार भारतीय कपड़ा, कला और शिल्प कौशल की परंपरा के प्रतीक हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों को पूरी तरह चंदन से बना सितार भेंट किया। सितार एक प्राचीन शिल्प है जिसका अभ्यास दक्षिण भारत में सदियों से होता आ रहा है। इसमें भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर, संगीत, कला, भाषण, ज्ञान और शिक्षा की देवी सरस्वती और साथ ही बाधाओं को दूर करने वाले भगवान गणेश की आकृति बनी है।

पोचमपल्ली सिल्क साड़ी

इसके अलावा राष्ट्रपति की पत्नी ब्रिगिट मैक्रॉन को सैंडलवुड बॉक्स में पोचमपल्ली सिल्क साड़ी भी भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने गिफ्ट की। भारत के तेलंगाना के पोचमपल्ली शहर का पोचमपल्ली रेशम इकत कपड़ा, भारत की समृद्ध कपड़ा विरासत का एक महत्वपूर्ण अंग है। पोचमपल्ली सिल्क साड़ी जटिल डिजाइनों और जीवंत रंगों के लिए पहचानी जाती है। इसके अलावा ये अपने में भारत की सुंदरता, शिल्प कौशल और सांस्कृतिक विरासत को खुद में समेटे हुए है। प्रधानमंत्री ने फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बॉर्न को ‘मार्बल इनले वर्क ‘ से सजी एक मेज भी उपहार स्वरूप दी। ‘मार्बल इनले वर्क’ अर्ध-कीमती पत्थरों का उपयोग करके संगमरमर पर की गई सबसे आकर्षक कलाकृतियों में शामिल हैं। इसे राजस्थान के हाइ क्वालिटी वाले संगमरमर से सावधानीपूर्वक बनाया गया है। इसके अलावा कुछ खास चीजें प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के उच्च अधिकारियों को दी…

• फ्रांस की विधान सभा के अध्यक्ष येल ब्राउन-पिवेट को विश्व प्रसिद्ध कश्मीरी कालीन उपहार

• फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर को चंदन की लकड़ी से बना एक हाथी , भारतीय संस्कृति में, हाथी ज्ञान, शक्ति और सौभाग्य का प्रतीक है।

• प्रधानमंत्री ने फ्रांस में भारतीयों के लिए दीर्घकालिक वीजा की शुरुआत को काफी सराहा है। इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांसीसी यूनिवर्सिटीज से भारत में अपने परिसर खोलने 
की शुरूआत की है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.