83 वर्ल्ड कप के हीरो रोजर बिन्नी बनें 36वें BCCI अध्यक्ष, जानें क्यों है भारत के खास क्रिकेट प्लेयर!



BCCI यानी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के 36वें प्रेसिडेंट के रूप में पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। बोर्ड की AGM में 18 अक्टूबर को बिन्नी को प्रेसिडेंट चुना लिया गया। वे पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की जगह लेंगे। BCCI की AGM मुंबई के ताज होटल में संपन्न हुई। बैठक में शामिल लोगों में सचिव जय शाह, पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और रोजर बिन्नी भी मौजूद थे । रोजर बिन्नी पहले एंग्लो-इंडियन प्रेसिडेंट हैं जो 83 वर्ल्ड कप के हीरो भी थे

एकमात्र उम्मीदवार

BCCI अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले 67 साल के रोजर बिन्नी एकमात्र उम्मीदवार थे। वे निर्विरोध चुनाव जीते हैं। बिन्नी अपने हालिया कार्यकाल में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। अब वे BCCI अध्यक्ष बनने के बाद राज्य निकाय में अपना पद छोड़ेंगे।

भारतीय क्रिकेट खेलने वाले पहले एंग्लो इंडियन

रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हैं। उनका जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ है, बिन्नी भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने वाले पहले एंग्लो-इंडियन खिलाड़ी थे। रोजर बिन्नी ने 1977 में कर्नाटक टीम के लिए केरल के खिलाफ 211 रनों की शानदारी पारी खेली थी। इसके बाद उनका नाम डोमेस्टिक क्रिकेट में ज्यादा प्रचलित हुआ। 1979 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑलराउंडर बिन्नी ने पाकिस्तान के खिलाफ नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 27 टेस्ट और 72 वन-डे मैच खेले। 9 अक्टूबर 1987 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोजर बिन्नी ने अपना आखिरी मैच खेला था।

1983 वर्ल्ड कप के सबसे सफल बॉलर

1983 में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे रोजर बिन्नी ने टीम में अहम् भूमिका निभाई थी। बिन्नी वर्ल्ड कप में हाईएस्ट विकेट टेकर तो थे ही उन्होंने टूर्नामेंट में 18 विकेट लिए थे।

रोजर बिन्नी ने भारतीय क्रिकेट में कई महत्वपूर्ण पद संभाले हैं। साल 2000 में बिन्नी ने भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को कोच के रूप में वर्ल्ड कप जितवाया था। इसके बाद 2007 में बिन्नी पश्चिम बंगाल की टीम के हेड कोच भी रहे।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.