CWG2022:निखत ज़रीन ने जीता स्वर्ण, पहली बार दो महिला बॉक्सर्स ने भारत को दिलाया गोल्ड!



CWG2022: भारत की विश्व चैंपियन भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन (Nikhat Zareen), अमित पंघल और नीतू घंघस ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारतीय मुक्केबाजी का का परचम लहराया है। उन्होंने अपने-अपने फाइनल में जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किये।

विश्व चैंपियन हैं निखत ज़रीन

CWG2022 में गोल्ड जीतने वाली निखत कुछ हफ्ते पहले विश्व चैंपियन बनीं थी। उन्होंने महिलाओं के 50 किग्रा मैच में बेलफास्ट की कार्ली मेकनॉल को हराया था। निखत ज़रीन (Nikhat Zareen) ने मैच की शुरुआत से ही कार्ली पर मुक्के बरसाना शुरू कर दिया था। बेहद अक्रामक होकर खेली निखत ने गोल्ड जीतकर ही दम लिया। तीन राउंड चले बाउट में कभी भी ये नहीं लगा कि कार्ली अपने नियंत्रण में हैं, और आखिर में निखत ने उन्हें 5-0 के स्कोर के साथ एकतरफा जीत हासिल की।

CWG2022 में नीतू ने बॉक्सिंग में जीता पहला गोल्ड मेडल

CWG2022 कई मायनों में खास रहा। दरअसल बॉक्सिंग का पहला गोल्ड मेडल, भारत को नीतू घनघस (Nitu Ghanghas) ने दिलाया। उन्होंने महिलाओं के मिनिममवेट (45-48 किग्रा) वर्ग के फाइनल में विश्व चैम्पियनशिप 2019 की कांस्य पदक विजेता रेस्जटान डेमी जेड को 5-0 से हराया। राष्ट्रमंडल खेलों की पहली बार खेल रही नीतू का गजब का आत्मविश्वास उनके खेल में भी दिखा।

CWG2022 में अमित पंघाल ने भी जीता स्वर्ण

भारतीय स्टार मुक्केबाज अमित पंघाल ने भी अपने राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में मिली हार का बदला लेते हुए रविवार को स्वर्ण पदक जीता। पंघाल (48-51 किग्रा) को चार साल पहले गोल्ड कोस्ट के कॉमनवेल्थ गेम्स में इंग्लैंड के ही एक प्रतिद्वंद्वी से इसी चरण में हारे थे लेकिन इस बार वे अपने लक्ष्य के प्रति तटस्थ थे और जीतकर ही रूके। इस बार 26 साल के मुक्केबाज पंघाल ने अपनी आक्रामकता के बल पर घरेलू प्रबल दावेदार मैकडोनल्ड कियारान को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.